Official Blog of Bihar Teacher Candidate's | Committed to Bihar Primary Teacher Recruitment

सोमवार, 3 जनवरी 2022

बिहार शिक्षक भर्ती वर्ष 2022

बिहार के युवाओं के लिए नया साल 2022 खुशियों वाला होगा। करीब सात विभागों में सवा दो लाख से अधिक पदों पर नियुक्तियां होंगी सबसे अधिक स्कूल से विवि तक के शिक्षकों के पद भरे जायेंगे।


• राज्य के प्रारंभिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों में 54,242 पदों पर नई बहाली होगी। इसमें 40, 518 प्रधान शिक्षक और 5338 प्रधानाध्यापक पद पर बहाली की पूरी कर ली जाएगी। मध्य विद्यालयों में 8386 सृजित पदों पर शारीरिक अनुदेशकों की बहाली नियोजन इकाइयों के माध्यम से होनी है। प्रारंभिक स्कूलों में खाली तकरीबन 44 हजार पदों तथा माध्यमिक विद्यालयों में रिक्तियों के हिसाब से शिक्षकों की बहाली की उम्मीद है।

• कृषि विभाग में डेढ़ हजार विभिन्न प्रकार के पदों पर भर्तियां होने वाली हैं। इनमें प्रखंड से लेकर प्रदेश स्तर तक के पद शामिल हैं। फरवरी से प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

• पशुपालन विभाग में 12 सौ पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया शुरू होने वाली है। रिक्तियां मांगी गई है। प्रस्ताव कर्मचारी चयन आयोग को शीघ्र भेजा जाएगा।

• नए साल में इंटर एवं स्नातक पास दो लाख सात हजार 132 छात्राओं को कन्या प्रोत्साहन राशि मिलेगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें