Official Blog of Bihar Teacher Candidate's | Committed to Bihar Primary Teacher Recruitment

मंगलवार, 4 जनवरी 2022

लॉकडाउन नहीं, पर बिहार में नाइट कर्फ्यू लागू। बिहार में 21 जनवरी तक 8वीं तक के सभी स्कूल बंद। कई अन्य पाबंदियां भी लागू.. पूरा जानें। 👇

क्राइसेस मैनेजमेंट ग्रुप की आज दिनांक 4 जनवरी 2022 को हुई बैठक में नाइट कर्फ्यू लगाने का फैसला लिया गया। राज्य में नाइट कर्फ्यू 6 जनवरी से 21 जनवरी तक लागू रहेगा। जो रात्रि 10 बजे से लेकर सुबह 5 बजे तक प्रभावी रहेगा। इसके अलावे सभी जिम मॉल और पार्कों को बंद करने का फैसला लिया गया है।आवश्यक सेवाओं को छोड़कर सभी दुकाने रात 8 बजे तक ही खुली रहेंगी। रात्रि 10 से सुबह 5 बजे तक नाईट कर्फ्यू जारी रहेगी। वहीं 9-12वीं की क्लास, कोचिंग एवं सभी कॉलेज 50% उपस्थिति के साथ खुलेंगे। कक्षा 8 तक के सभी क्लास ऑनलाइन ही चलेंगे। सभी सरकारी और गैर सरकारी कार्यालय 50% उपस्थित के साथ खुलेंगे। सभी पूजा स्थल श्रद्धालुओं के लिए अगले आदेश तक बंद रहेंगे।सिनेमा हॉल/ जिम/पार्क/ क्लब/ स्टेडियम/ स्वीमिंग पूल पूरी तरह बंद रहेंगे। रेस्टोरेंट/ ढाबे आदि 50% कैपेसिटी के साथ खुलेंगे।शादी विवाह में अधिकतम 50 व्यक्ति और अंतिम संस्कार में 20 व्यक्तियों के शामिल होने की अनुमति होगी। सभी राजनीतिक/ सामुदायिक/ सांस्कृतिक सार्वजनिक आयोजनों में अधिकतम 50 व्यक्ति की अनुमति होगी लेकिन इसके लिए जिला प्रशासन से अनुमति लेनी होगी। वही शॉपिंग मॉल पूरी तरह से बंद रहेंगे। बिहार में 21 जनवरी तक 8वीं तक के सभी स्कूल बंद। कोरोना के बढ़ते मामलों के कारण सीएम नीतीश कुमार जी का जनता दरबार और समाज सुधार अभियान स्थगित किया गया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें