Official blog of Bihar Teacher Candidate's Group | Committed to Bihar Primary (94000) Teacher Recruitment |
Official Blog of Bihar Teacher Candidate's | Committed to Bihar Primary Teacher Recruitment
मंगलवार, 4 जनवरी 2022
शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने अपने कोरोना संक्रमित होने की खबर का किया खण्डन !! अन्य कई बड़े नेता संक्रमण के चपेट में..
लॉकडाउन नहीं, पर बिहार में नाइट कर्फ्यू लागू। बिहार में 21 जनवरी तक 8वीं तक के सभी स्कूल बंद। कई अन्य पाबंदियां भी लागू.. पूरा जानें। 👇
क्राइसेस मैनेजमेंट ग्रुप की आज दिनांक 4 जनवरी 2022 को हुई बैठक में नाइट कर्फ्यू लगाने का फैसला लिया गया। राज्य में नाइट कर्फ्यू 6 जनवरी से 21 जनवरी तक लागू रहेगा। जो रात्रि 10 बजे से लेकर सुबह 5 बजे तक प्रभावी रहेगा। इसके अलावे सभी जिम मॉल और पार्कों को बंद करने का फैसला लिया गया है।आवश्यक सेवाओं को छोड़कर सभी दुकाने रात 8 बजे तक ही खुली रहेंगी। रात्रि 10 से सुबह 5 बजे तक नाईट कर्फ्यू जारी रहेगी। वहीं 9-12वीं की क्लास, कोचिंग एवं सभी कॉलेज 50% उपस्थिति के साथ खुलेंगे। कक्षा 8 तक के सभी क्लास ऑनलाइन ही चलेंगे। सभी सरकारी और गैर सरकारी कार्यालय 50% उपस्थित के साथ खुलेंगे। सभी पूजा स्थल श्रद्धालुओं के लिए अगले आदेश तक बंद रहेंगे।सिनेमा हॉल/ जिम/पार्क/ क्लब/ स्टेडियम/ स्वीमिंग पूल पूरी तरह बंद रहेंगे। रेस्टोरेंट/ ढाबे आदि 50% कैपेसिटी के साथ खुलेंगे।शादी विवाह में अधिकतम 50 व्यक्ति और अंतिम संस्कार में 20 व्यक्तियों के शामिल होने की अनुमति होगी। सभी राजनीतिक/ सामुदायिक/ सांस्कृतिक सार्वजनिक आयोजनों में अधिकतम 50 व्यक्ति की अनुमति होगी लेकिन इसके लिए जिला प्रशासन से अनुमति लेनी होगी। वही शॉपिंग मॉल पूरी तरह से बंद रहेंगे। बिहार में 21 जनवरी तक 8वीं तक के सभी स्कूल बंद। कोरोना के बढ़ते मामलों के कारण सीएम नीतीश कुमार जी का जनता दरबार और समाज सुधार अभियान स्थगित किया गया।
बड़ी खबर : शिक्षा मंत्री ने योग्य अभ्यर्थियों के साथ नाइंसाफी नहीं होने देने का दिलाया भरोसा कहा - फरवरी मैं चौथे चरण की शिक्षक काउंसलिंग कराई जाएगी। प्राथमिक शिक्षा निदेशक ने कहा 25 फरवरी को नियुक्ति पत्र देना हमारी प्राथमिकता..
#Brekingnews : 28 जनवरी के बाद शिक्षा विभाग सभी जिलों से काउंसलिंग रिपोर्ट लेगी , योग्य अभ्यर्थियों के साथ किसी भी हाल में नाइंसाफी ना हो इस...
-
बिहार सरकार, शिक्षा विभाग 1. पटना जिला शिक्षा पदाधिकारी - श्री अमित कुमार फोन नंबर - 8544411731 2. नालंदा जिला शिक्षा पदाधिकार...
-
यूजीसी ने सभी विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों को डिजिलॉकर खातों में उपलब्ध डिग्री, अंकपत्रों और अन्य दस्तावेजों को वैध प्रमाणपत्रों के रूप मे...